पूर्व विधायक के निधन पर जदयू ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पूर्व विधायक व भाकपा किसान महासभा के अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद यादव के निधन पर जदयू के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिप के पूर्व अध्यक्ष पंकज पासवान, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पार्टी के वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, सदर प्रखंड 20 सूत्री के पूर्व अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह ने गहरा शोक प्रकट किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह एवं पार्टी के नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि रामचंद्र प्रसाद यादव के निधन से औरंगाबाद जिले को जो राजनीतिक एवं सामाजिक क्षति हुई है, उसकी निकट भविष्य में भरपाई नहीं की जा सकती है। भाकपा में आजीवन रहते हुए उन्होने अपनी पार्टी के लिए जो शुचिता स्थापित किया था, वह अपने आपमें पार्टी संगठन के लिए एक प्रेरणास्रोत कहा जा सकता है। कहा कि हम दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस दुख की बेला में उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।