तनवीर अख्तर के निधन पर जदयू ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू के वरीय नेता और विधान पार्षद तनवीर अख्तर के असामयिक निधन पर जदयू की औरंगाबाद जिला इकाई ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज पासवान, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पार्टी नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड 20 सूत्री कमिटी के पूर्व अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, जहिर अहसन आजाद, अधिवक्ता ईरशाद अहमद, अतहर हुसैन उर्फ मंटू एवं सत्येन्द्र सिंह चंद्रवंशी ने निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि तनवीर अख्तर के निधन से जदयू को राजनीतिक एवं समाजिक क्षेत्र में जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी निकट भविष्य में भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को ईश्वर धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करें। पार्टी के लिए तनवीर अख्तर ने जो अपना मूल्यवान समय दिया ह,ै उसे भुलाया नहीं जा सकता है।