नंदकिशोर कुशवाहा व शौकत अली को औरंगाबाद संगठन प्रभारी बनाये जाने पर जदयू नेताओं ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नंदकिशोर कुशवाहा एवं शौकत अली को पार्टी का औरंगाबाद संगठन प्रभारी मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर जिला जदयू के नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने दोनो नेताओ को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी में यहां के दोनों संगठन प्रभारी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जागरूकता लायेंगे जिससे औरंगाबाद के जदयू का संगठन और मजबूत एवं सशक्त होगा। पार्टी के जिला प्रवक्ता तेजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को धारदार बनाने के लिए जदयू अपने संगठन को पूरे जिले भर में मजबूत करेगा।

वही जदयू के वरीय नेता संजीव कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, बलिंद्र प्रसाद मेहता, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद जूगनू सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, जिला महासचिव मुनेश कुमार सिंह उर्फ मनू सिंह, जहिर अहसन आजाद, जदयू नेता ब्रजेश सिंह, रंजीत चंद्रवंशी एवं प्रभाकर सिंह ने भी दोनो नेताओं को औरंगाबाद का संगठन प्रभारी बनाये जाने पर बधाई दी है।