जदयू आईटी सेल के प्रखंड अध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन, पूर्व विधायक ने दी बधाई

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू आईटी सेल के रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष डाॅ. सुधीर कुमार गुप्ता के जन्मदिन पर रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने बधाई दी।

देव मोड़ के पास स्थित एक निजी होटल में केक काट कर जदयू कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने केक खिलाकर कहा कि आप हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। कामयाबी आपके कदम चूमे। आप पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहे है। इस दौरान अन्य जदयू कार्यकर्ताओं ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मेहता, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान, जिला महासचिव उदय सिंह, रोहित कुमार, सचिन कुमार, अजीत कुमार, हरेंद्र कुमार एवं रितेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।