मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोरोना निगेटिव होने पर जदयू ने जताई खुशी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोरोना निगेटिव हो जाने पर जदयू की औरंगाबाद जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व विधायक रेणु देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, वरीय नेता संजीव कुमार सिंह, निवर्तमान जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, मुमताज अहमद जुगनू एवं बलिन्द्र प्रसाद मेहता ने मुख्यमंत्री के कोरोना निगेटिव आने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के बिहार के करोड़ों अवाम का आर्शीवाद मुख्यमंत्री के साथ है। करोड़ों लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए नीतीश कुमार उनकी कुशलता के लिए दिन रात तत्पर होकर काम करते रहें हैं। यही वजह है कि कोरोना निगेटिव होते ही मुख्यमंत्री जनभावनाओं के बीच पुनः सक्रिय होकर कार्यों को संभालने में जुट गये है।