मणिपुर में छः सीटों पर सफलता मिलने पर जदयू ने जताया हर्ष

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मणिपुर विधानसभा के चुनाव में जदयू को छः सीटों पर मिली शानदार जीत पर पार्टी की औरंगाबाद जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह, निवर्तमान जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, सदर प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, देव के पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, जदयू नेता मुनेश कुमार सिंह एवं अर्जुन दास ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह एवं वहां के सभी छह विजयी उम्मीवारों के साथ ही मणिपुर की जनता को इस शानदार जीत पर बधाई दी।

पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू ने संकल्प, संघर्ष और मेहनत के के बलबूते पर दूसरे राज्यों में जो कामयाबी हासिल की है, उसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बधाई के पात्र हैं। कहा कि किसी दूसरे राज्य में पार्टी द्वारा राजनीतिक समर्थन प्राप्त करना अपने आप में पार्टी के लिए ऐतिहासिक क्षण है।