प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर जदयू ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मिश्रा के आकास्मिक निधन पर जदयू की औरंगाबाद जिला इकाई ने गहरा शोक प्रकट किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज पासवान, पार्टी के वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह एवं पार्टी नेता मुमताज अहमद जुगनू ने निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजन मिश्रा के निधन से पार्टी संगठन को जो राजनीतिक क्षति हुई है उसकी निकट भविष्य में भरपाई नहीं की जा सकती है। कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी संगठन उनके परिवार के साथ खड़ा है।