सुर स्रामाज्ञी के निधन पर जदयू ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। सुर स्रामाज्ञी एवं भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर जदयू की औरंगाबाद जिला इकाई ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पाण्डेय, वरीय नेता संजीव कुमार सिंह, निवर्तमान जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह एवं सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी ने निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके गीत अमर रत्नों की तरह मंत्र मुग्ध करता रहेगा। कहा कि अपनी सुरीली आवाज से देश और दुनिया पर राज करने वाली सुर स्रामाज्ञी के निधन से हम सभी स्तब्ध हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी निकट भविष्य में भरपाई नहीं की जा सकती है। मैं उनकी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को चिर शांति मिले।