नबीनगर के पूर्व विधायक के निधन पर जदयू ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। प्रखर समाजवादी नेता और नबीनगर के पूर्व विधायक महावीर प्रसाद अकेला के निधन पर जदयू की औरंगाबााद जिला कमिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक जताने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, वरीय नेता संजीव कुमार सिंह, तेजेन्द्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, अधिवक्ता ईरशाद अहमद एवं जहिर अहसन आजाद आदि शामिल है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि महावीर प्रसाद अकेला के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नही है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार वालों को धैर्य और दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।