नव मनोनीत विधान पार्षदों को जदयू ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से जदयू एवं भाजपा के 12 सदस्यों के मनोनयन पर जदयू की औरंगाबाद जिला कमिटी मनोनीत विधान पार्षदों को बधाई दी है।

नव मनोनीत विधान पार्षदों-जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, मंत्री अशोक चैधरी, रामवचन राय, संजय कुमार सिंह, संजय गांधी, ललन सर्राफ, जनक राम, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर एवं निवेदिता सिंह को बधाई देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मनोनयन में सभी वर्गों के सामाजिक समीकरण का ख्याल रखने और व्यावहारिक संतुलन बनाये रखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साधुवाद के पात्र है। कहा कि जदयू एवं भाजपा के निष्ठावान समर्पित नेताओं को विधान परिषद में स्थान दिया जाना स्वागत योग्य है।

श्री सिंह के अलावा पूर्व विधायक रेणु देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, सासाराम लोकसभा के प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जदयू नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, सदर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश वर्मा, संजय कुमार उर्फ शशि शर्मा, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ छोटे शर्मा, रामानुज सिंह, विजय कुमार वर्मा, बलिंद्र प्रसाद मेहता, चंद्रेश पटेल, संजय पटेल, वीरेन्द्र मेहता, अतहर हुसैन उर्फ मंटू एवं प्रमोद कुमार सिंह आदि पार्टी नेताओं ने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।