एमएलसी चुनाव में दिलीप को मिली जीत पर जदयू ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। स्थानीय प्राधिकार कोटे के बिहार विधान परिषद की सीटों के लिए हुए चुनाव में औरंगाबाद सीट पर एनडीए प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह का जीत पर जदयू की औरंगाबाद जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है।

जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, वरीय जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव अशोक मेहता, तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, अधिवक्ता ईरशाद अहमद, कोषाध्यक्ष जहिर अहसन आजाद, अतहर हुसैन उर्फ मंटू, जिला महासचिव धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुनेश कुमार सिंह उर्फ मनु सिंह, शशि चैरसिया, डॉ. प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र मेहता एवं बसंत मेहता ने एनडीए प्रत्याशी की जीत का स्वागत करते हुए दिलीप कुमार सिंह को बधाई दी है।

जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि औरंगाबाद में एनडीए प्रत्याशी की जीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विकास पुरूष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में एनडीए को जीत मिली है। कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार में बहुत ही मजबूत है। बिहार प्रगति के पथ पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने इस जीत पर एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए दिलीप कुमार सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार सिंह मृदुभाषी व्यक्ति हैं जो अपने पंचायत में शुरू से ही जनसेवा कर आज एक बड़ी रेखा खिंचने में सफल हुए हैं।