जदयू की जिला इकाई ने दी मंत्री परिषद के सभी नये सदस्यों को बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर जदयू की औरंगाबाद जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री परिषद के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

कहा कि महागठबंधन के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार में सभी वर्गों का ख्याल रखा है। जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में संतुलन रखा गया है और सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। पार्टी के वरीय नेता तेजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल की विस्तार में सामाजिक सद्भाव का ख्याल रखे जाने से प्रमाणित हो जाता है कि नीतीश कुमार के अंदर जो राजनीतिक प्रखरता है, वह प्रखरता सामाजिक रुप से भी स्पष्ट झलक रहा है। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और न्याय के साथ विकास को आगे बढ़ाने में सभी वर्गों की भावनाओं का ख्याल रखेगी।

हर्ष व्यक्त करने एवं बधाई देनेवालों में जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, अशोक कुमार मेहता, वरीय जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद जूगनू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश वर्मा, सांस्कृतिक सह क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, जहीर अहसन आजाद, जिला महासचिव मुनेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कंचनपुर पंचायत के मुखिया बसंत मेहता एवं जदयू नेता ब्रजेश सिंह आदि शामिल है।