JDU ने मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती, लगाया भीम चौपाल, की संकल्प सभा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड स्थित जयप्रकाश नारायण स्मृति भवन में जदयू की जिला इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान के शिल्पकार समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गई। साथ ही भीम चौपाल लगाते हुए संकल्प सभा की गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रफीगंज के पूर्व विधायक एवं जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की जबकि संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाये कानून पर देश चल रहा है। उस संविधान को केन्द्र की भाजपा सरकार धवस्त करना चाहती है। कहा कि पूरे प्रदेश में जदयू नेता तथा कार्यकर्ता आज एक माह से भीम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर कर रहें हैं। इसी कड़ी में आज पूरे जिले में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने स्तर से लगे हुए है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार संवैधानिक अधिकार और मर्यादाओं को कमजोर करने में अपनी ताकत की ईस्तेमाल कर रही है। इनके दोहरे चरित्र और भेदभाव की नीतियों पर जदयू की पैनी नजर है और पार्टी ऐसा नही होने देगी।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि महादलित वर्ग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी पंचायतों में एससी-एसटी के लिए जो कार्य किए है, उसका अस्तित्व कभी समाप्त होनेवाला नहीं है। इसके बावजूद आज साम्प्रदायिक ताकतें एससी-एसटी वर्गों के हक पर केन्द्र की दखलंदाजी कर कानून को समाप्त कर देना चाहती है। केन्द्र की सरकार के भेदभाव के कारण समाज में अराजकता की स्थिति उतपन्न हो गयी है। इसे लेकर जदयू आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, ऊंकार नाथ सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा, काराकाट सांसद के नबीनगर प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, जहीर अहसन आजाद, अधिवक्ता लव कुमार राम, भीम सेना के जिलाध्यक्ष विकास कुमार, प्रबंधक संजय कुमार, कौशल कुमार, प्रभाकर सिंह, रितेश कुमार सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, सुरीठ सिंह, संजय कुमार सिंह, नागेन्द्र सिंह, मुनेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अधिवक्ता लव कुमार एवं औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह आदि ने भी विचार रखें। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।