जदयू ने की औरंगाबाद के सभी छः विस क्षेत्रों व ग्यारह प्रखंडों के प्रभारियों की घोषणा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अनुमोदन के बाद जिले में पार्टी के सभी छः विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों एवं सभी ग्यारह प्रखंडों के प्रखंड प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

जिलाध्यक्ष ने सूची जारी करते हुए बताया कि गोह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, ओबरा का प्रभारी चन्द्रेश पटेल, नबीनगर का प्रभारी मुनेश कुमार सिंह, कुटुम्बा का प्रभारी ओमप्रकाश कुमार, औरंगाबाद का प्रभारी चन्द्रभूषण वर्मा, एवं रफीगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी महेश चौधरी को बनाया गया है। वहीं सभी ग्यारह प्रखंडों में प्रखंड प्रभारी भी नियुक्त कर दिये गये हैं।

इस क्रम में गोह प्रखंड का प्रभारी विजय विश्वकर्मा, हसपुरा का विश्वास चैधरी, दाउदनगर का महिपाल प्रियदर्शी, ओबरा का ब्रजकिशोर शर्मा, बारुण का पूर्व मुखिया रमेश सिंह, नबीनगर का जितेंद्र सिंह चंद्रवंशी, कुटुम्बा का महाबीर प्रसाद कुशवाहा, औरंगाबाद का उमेश सिंह, मदनपुर का सुदर्शन मेहता एवं रफीगंज प्रखंड का प्रभारी बृज कुमार वर्मा को बनाया गया है। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के ख्याल से जनता से जुड़े हुए सभी जनहित के मुद्दों के साथ बिहार सरकार के सभी प्रभावी योजनाओं को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ संगठन के कार्यों में लगेंगे।