थानों में लगा जनता दरबार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के ओबरा, गोह, सिमरा, नबीनगर, अंबा एवं अन्य थानों में शनिवार को संबंधित अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में भूमि विवाद एवं अन्य मामलों का निपटारा किया गया। यह जानकारी डीपीआरओ कृष्णा कुमार ने दी। रफीगंज थाना परिसर में भी शनिवार को अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह के देखरेख में जनता दरबार लगाया गया।

राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जनता दरबार में वरुणा गांव के रामप्रवन शर्मा एवं नगीना शर्मा के बीच जमीनी विवाद को लेकर पहुंचे। द्वितीय पक्ष को नोटिस कर दिया गया। इसमें लेखपाल रूपक कुमार शामिल हुए।