जननायक का जीवन सादा जीवन उच्च विचार पर निर्भर था : रामप्रीत मंडल

  • जननायक कर्पूरी की मनाई गई जयंती

मधुबनी (गोपाल कुमार)। रविवार को खुटौना प्रखंड क्षेत्र के दुर्गी पट्टी दुर्गा स्थान के मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले झंझारपुर से सांसद रामप्रीत मंडल ने स्व ठाकुर की तैल चित्र पर पुष्प की माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। अपने संक्षिप्त संबोधन में सांसद श्री मंडल ने जननायक के जिवकी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जननायक का जीवन सादा जीवन उच्च विचार पर निर्भर था।

जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद रामप्रीत मंडल
जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद रामप्रीत मंडल

उन्होंने अपने जीवन में कभी भी लाव – लस्कर को नहीं आने दिया। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जो गरिबो की हित में था। इधर खुटौना जदयू प्रखंड इकाई की ओर से पार्टी कर्यालय में भी कर्पूरी की जयंती मनाई गई। उक्त दोनों अलग – अलग जगहों पर सांसद रामप्रीत मंडल , महेंद्र कामत, संजय कुमार सिंह, देवदत साह, मुखिया – राजिक अहमद, डाॅ. पीताम्बर साह, राहुल भिंड्वर, रंजीत मंडल, सत्यनारायण महतो,बबलू पासवान रामकुमार गुप्ता, संजीव साह समेत बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया।