रफीगंज थाना परिसर में लगा जनता दरबार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज थाना परिसर में राजस्व पदाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया।

राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि इस जनता दरबार में अधिकतर मामले भूमि से संबंधित आते हैं। पक्ष व विपक्ष को देखते हुए मामले को निष्पादन किया जाता है। शनिवार को छह मामले आए। जिसमें तीन मामले को दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन किया गया।

तीन मामले को अगले आदेश के लिए नोटिस जारी कर दी गई। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार, लिपिक रूपक राज, नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शामिल थे।