रफीगंज थाना परिसर में लगा जनता दरबार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज थाना परिसर में राजस्व पदाधिकारी डॉ नागेंद्र प्रसाद सिंह एवं थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव द्वारा जनता दरबार लगाया गया।

जनता दरबार में अधिकतर मामले में भूमि विवाद से संबंधित आये। राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि शानिवार को जनता दरबार में 15 मामले भूमि विवाद से संबंधित आये, जिसमें से 9 मामलों का निष्पादन किया गया।

6 मामलों को लेकर नोटिस जारी की गई है। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार, लिपिक रूपक राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।