नल जल योजना में मुखियों को गड़बड़ी का सीधे जिम्मेवार ठहराया जाना गलत : संघ

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह प्रखंड के मुखियों की एक बैठक यहां मुखिया संघ के अध्यक्ष के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्षा माधुरी सिंह ने की जबकि संचालन गीता देवी ने किया।

http://विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर कुटुम्बा के बीडीओ को शोकाॅज

बैठक में संघ की अध्यक्षा ने कहा कि नल जल योजना की जांच में गड़बड़ी का जिम्मेवार सीधे मुखियों को ठहराया जा रहा है, यह गलत है। सरकारी अधिकारी सीधे मुखिया को टारगेट नही करें क्योंकि इस महत्वकांक्षी योजना में सीधे मुखिया इतने बड़े काम को अकेले संपन्न नहीं कराते बल्कि इसमें कई सरकारीकर्मी और पदाधिकारियों के साथ वार्ड सदस्य एवं वार्ड प्रबंधन समिति की सहभागिता सुनिश्चित होती है।

अगर इस योजना में गड़बड़ी के लिए सिर्फ मुखिया दोषी है, तो इस योजना में शामिल हर एक सरकारी कर्मचारियों की भी पूरी गहनता से जांच हो, तब जाकर ही कोई कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे में एकाएक मुखिया को दोषी ठहराना जायज नहीं है। मुखियों पर लगाया जा रहा सारा आरोप बेबुनियाद है। बैठक में मुखिया रीता देवी, अशोक प्रसाद, अख्तियार खां, बैकुंठ सिंह, रणविजय कुमार, अमोद कुमार, संजय कुमार, विनोद मेहता, दिलीप उर्फ लड्डु, राकेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।