भारतीय कुश्ती संघ के वरीय पदाधिकारी भोलानाथ सिंह का संघ की औरंगाबाद इकाई ने किया भव्य स्वागत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भारतीय कुश्ती संघ के वरीय पदाधिकारी भोलानाथ सिंह का औरंगाबाद जिला कुश्ती संघ एवं कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वाधान में शहर इंडोर स्टेडियम खेल परिसर में भव्य स्वागत किया गया। वहीं साथ में आए झारखंड कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को भी अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

भोला नाथ सिंह भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष, झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड हॉकी संघ के अध्यक्ष तथा भारतीय हॉकी संघ के उपाध्यक्ष पद पर वर्तमान में कार्यरत है। इसके अलावा वें भारतीय ओलंपिक संघ के भी वरीय पदाधिकारी हैं। औरंगाबाद जिला कुश्ती संघ व कबड्डी संघ के सदस्यों तथा सभी पहलवानों ने श्री सिंह को अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में श्री सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार अभी तक कहीं न कहीं पीछे हैं। अभी बहुत ज्यादा विकास नहीं कर पाया है लेकिन बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। खासकर औरंगाबाद जिला कुश्ती  के क्षेत्र में महिला एवं पुरुष पहलवान खिलाड़ी अच्छा कर रहे है। इसके पूर्व औरंगाबाद में अच्छे  खिलाड़ी भी नहीं थे और इंफ्रास्ट्रक्चर की भी कमी थी लेकिन फिलहाल अभी काफी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो चुकी है और खिलाड़ी लगातार अच्छा कर रहे हैं। कबड्डी खिलाड़ी हो या कुश्ती खिलाड़ी हो या एथलेटिक्स खिलाड़ियों औरंगाबाद जिला का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं।

श्री सिंह ने खेल को और दुरुस्त कराने के लिए सुविधा मुहैया कराने के लिए औरंगाबाद खिलाड़ियों के लिए सरकार से भी बात करने की बात कही। खेल मंत्री से बात करने की बात कही। वहीं फोन के माध्यम से औरंगाबाद के खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी से बात की और जिले में ज्यादा से ज्यादा खेल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।कुश्ती और कबड्डी खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया। सम्मान समारोह में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विनोद कुमार,क्रीड़ा भारती के मंत्री राकेश कुमार पांडेय, जिला कुश्ती संघ पूर्व उपाध्यक्ष व ओबरा के पूर्व मुखिया प्रमोद भगत, कबड्डी संघ के पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, मो. जावेद सिद्दिकी उर्फ राजा, नागेंद्र कुमार सिंह, सीनियर महिला पहलवान रिचा कुमारी, सलोनी कुमारी, सोनी कुमारी, काजल कुमारी, पूजा कुमारी, दीपशिखा कुमारी, पुरुष वर्ग पहलवान में विकास कुमार, अनिकेत रमण, वासुदेव कुमार, सरवन कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। सम्मान समारोह का संचालन जिला कुश्ती संघ के सचिव उदय कुमार तिवारी ने किया।