Goh में आन बान शान से लहराया तिरंगा

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर गोह प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया।

प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ मनोज कुमार, गोह सरकारी अस्पताल में प्रभारी कमलेश राजा, गोह थाना में थानाध्यक्ष शमीम अहमद, उपहारा थाना में थानाध्यक्ष रामराज सिंह, बंदेया थाना में थानाध्यक्ष रामायण कुमार एवं देवकुंड थाना में थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने झंडोतोलन किया।

हालांकि कोरोना गाइडलाइंस की यहां अनदेखी साफ तौर से दिखी। किसी के चेहरे पर मास्क नही देखा गया जबकि सरकार द्वारा लगातार मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। प्रखंड के अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी व थानाध्यक्ष तक सब ने जमकर कोरोना गाइडलाइंस का धज्जियां उड़ाई। इस मौके पर कई राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहें।