लोजपा रामविलास की समीक्षा बैठक में संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए पार्टी की मजबूती के टिप्स, प्रकाश चंद्रा ने किया सबका शानदार स्वागत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के आइएमए हॉल में शनिवार को लोजपा(रामविलास) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के संगठन मंत्री ईं. रवींद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ लोजपा के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री ने सांगठनिक मजबूती पर बल दिया।

उन्होने कहा कि औरंगाबाद में पार्टी का संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। पार्टी से लगातार नये और प्रभावशाली लोग जुड़ रहे है और कारवां बनता जा रहा है लेकिन इतना ही काफी नही है। जिले में संगठन की स्थिति संतोषप्रद है लेकिन इतने से काम नही चलनेवाला है। अभी संगठन के चल रहे सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। यह हम सबकी जिम्मेवारी है। पार्टी कार्यकर्ता अधिकाधिक लोगो को संगठन का सदस्य बनाएं। आजीवन सदस्यता पर विशेष ध्यान दे। यह सब करने से ही संगठन की ताकत फौलादी होगी। पार्टी की राजनीतिक सफलता संगठन की ताकत में ही निहित है और यह कार्यकर्ताओं के भरोसे और दम खम पर ही संभव है।

बैठक को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने भी संबोधित किया। उन्होने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। डॉ. चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की दूरदर्शी सोच से अवगत कराते हुए कहा कि हमें जाति आधारित राजनीति को हमेशा दरकिनार कर चलना है। राजनीति का उदेश्य सिर्फ और सिर्फ मानवता की सेवा होनी चाहिए। यदि आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे तो लोग जात-पात से उपर उठ कर आपसे जुड़ेंगे और यही सेवा भावना दल और हमारे राज्य दोनों को अग्रणी बनाएगी।

इसके पूर्व डॉ. चंद्रा ने अपने साथियों के साथ संगठन मंत्री ईं. रवींद्र कुमार सिंह का स्वागत किया एवं मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों समेत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। समीक्षा बैठक को पार्टी संसदीय बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, विधानसभा चुनाव में नबीनगर से प्रत्याशी रहे विजय यादव एवं अन्य वरीय नेताओं ने भी विचार रखे।