LJPR महिला सेल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की महिलाओं से की दम खम दिखाने की अपील

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के औरंगाबाद स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को पार्टी की महिला सेल की एक बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता महिला सेल की जिलाध्यक्ष रंजू वर्मा ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहा के अलावा पार्टी के महासचिव मुकेश यादव उर्फ कृष्णा यादव, जिलाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर, प्रदेश महासचिव  सरुण पासवान, लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा, मंच की महिला सेल की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, पार्टी नेता अजय पासवान, डॉ. तारिक, मार्कंडेय त्रिवेदी एवं जिला संगठन मंत्री रणधीर सिंह आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया। बैठक में जिले की दर्जनों महिलाओं ने लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में मूल संगठन की जिला इकाई और महिला सेल के संगठन का विस्तार किया गया। संगठन विस्तार की कड़ी में डॉ. संतोष कुमार को एलजेपीआर का जिला उपाध्यक्ष, नंदू विश्वकर्मा को जिला सचिव, बबिता सिंह को महिला सेल का मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष, प्रतिमा सिंह को महिला सेल का औरंगाबाद सदर प्रखंड अध्यक्ष, कविता सिंह को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी एवं डॉ. किरण कुमारी को चिकित्सा प्रकोष्ठ का औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों को महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष, सेल की जिलाध्यक्ष एवं एलजेपीआर के जिलाध्यक्ष ने मनोनयन पत्र प्रदान किया। इस मौके पर महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष ने जिला संगठन की वर्तमान स्थिति पर संतोष जताया। साथ ही संगठन विस्तार की जरूरत को रेखांकित किया। कहा कि महिला सेल से जुड़ी सभी महिलाएं उर्जावान है। वें अपनी उर्जा का इस्तेमाल संगठन विस्तार में करे। संगठन विस्तार से पार्टी को ताकत मिलेगी और उनका भी राजनीतिक कद उंचा होगा। संगठन और लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में पार्टी के हितों की पूर्ति के लिए यह जरूरी है। उन्हे पूरी उम्मीद है कि पार्टी से जुड़ी महिलाएं अपना दम खम दिखाएंगी। बैठक में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।