भूमि विवाद में भैसुर ने पत्नी के साथ मिलकर किया भावह पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्शननगर गांव में बुधवार को भूमि विवाद में भैसुर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भावह पर जानलेवा हमला बोल दिया।

ईंट-पत्थर से किये गये जानलेवा हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। आनन फानन में ग्रामीणों ने महिला को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है। घायल महिला की पहचान दर्शननगर निवासी सिकंदर रजक की पत्नी सुनीता देवी(32वर्ष) के रुप में की गई है।

सुनीता ने बताया कि मेरे पति और भैसुर जितेंद्र रजक में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मेरे पति दिल्ली में रहते हैं लेकिन आज सुबह भाभी से छोटी सी बात पर कहा सुनी हो गई। इसे लेकर मेरे भैसुर और उसकी पत्नी मीना देवी ने ईंट-पत्थर लेकर मुझ पर जानलेवा हमला बोल दिया। घटना के बाद महिला ने मामले की प्राथमिकी मदनपुर थाना में दर्ज कराई है। प्राथमिकी में महिला के भैसुर और उसकी पत्नी को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद आरोपी पति-पत्नी घर से फरार हैं। पुलिस उन्हे सरगर्मी से तलाश रही है।