ECRKU के महिला संगठन में मीनू श्रीवास्तव का जोनल संगठन मंत्री चुने जाने पर हुआ अभिनंदन

दीनदयाल उपाध्याय नगर(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के जोनल महिला संगठन में मीनू श्रीवास्तव को जोनल संगठन मंत्री चुने जाने पर डीडीयू प्लांट डिपो की महिला कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की। महिला विंग द्वारा प्लांट डिपो कार्यालय स्थित सभाकक्ष में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मीनू श्रीवास्तव को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना की महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता महिला विंग की शाखा अध्यक्ष मधु चैधरी ने किया की। कहा कि प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना से एक महिला प्रतिनिधि को जोनल प्रतिनिधि बनाए जाने पर वें केन्द्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय, केन्द्रीय महामंत्री एसएन श्रीवास्तव, केन्द्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान और ईसीआरकेयू के प्रति दिल से अभार प्रकट करती है। वही मीनू श्रीवास्तव ने कहा कि जोन स्तर पर महिलाओं की समस्याओं का अब जल्द से जल्द समाधान होगा। जिस तरह केंद्रीय टीम ने हम पर भरोसा किया है, हम उस पर खरा उतरने का काम करेंगे।

केंद्रीय संगठन मंत्री बीवी पासवान ने कहा कि आज भारतीय रेल में लगभग 14 लाख रेल कर्मचारी हैं, लेकिन महिलाओं की संख्या महज सात प्रतिशत है। इसे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत हैं। आज कोई ऐसा काम नहीं है, जो महिलाएं नही कर रही है। कठिन हालात में भीघर की जिम्मेवारियों के साथ अपनी ड्यूटी भी निभा रही है। फिर भी संख्या कम होना कहीं से ठीक नहीं हैं। महिलाओं की वर्किंग कंडीशन को और सुधारने की जरुरत है। ईसीआरकेयू में महिलाओं को सम्मान मिलता है। महिलाएं यूनियन के साथ है। शाखा से केंद्र स्तर पर महिलाओं की भागीदारी है। प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना से ईसीआरकेयू जोनल महिला टीम में मीनू श्रीवास्तव को सम्मिलित किया गया है। इसके लिए केन्द्रीय टीम के साथ-साथ सभी जोनल महिला टीम बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर लक्ष्मी सिंह, प्रियंका कुमारी, नितु कुमारी, सुनिता देवी, पिंकी कुमारी, रिता देवी, रेशमी कुमारी, मिनतारा देवी, आशा सिंह, अमरावती देवी, शकुन्तला देवी, विमला देवी, एसपी सिंह, सुल्तान अहमद, एससी-एसटी एसोसिएशन के केन्द्रीय सचिव महेन्द्र कुमार, अनिल सिंह, एके उपाध्याय, एके गुप्ता, रामजी यादव, केदार तिवारी, मोहन राम, दिनेश सिंह, बीबी सिंह, बृज मोहन एवं राम लाल आदि सैकड़ो रेलकर्मी उपस्थित थे।