प्रभारी डीएम ने लिया विज्ञान प्रदर्शनी का जायजा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के प्रभारी जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने शुक्रवार को कुटुंबा प्रखंड भ्रमण के दौरान बैरांव पंचायत में अवस्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का उद्घाटन किया।

इसके पश्चात प्रभारी जिलाधिकारी ने कुटुंबा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं सेविका और सहायिका से आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में जानकारी ली गई। प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा इस दौरान समग्र शिक्षा के राष्ट्रीय अविष्कार के अंतर्गत कुटुंबा प्रखड परिसर में स्कूल के बच्चों के द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं छात्रों के कार्य को सराहा गया।

इसके पश्चात प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा कुटुंबा प्रखंड के बहुद्देशीय सभागार भवन में चल रहे मुखिया, सरपंच एवं वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण एवं उप मुखिया एवं उप सरपंच के चुनाव कार्य के प्रगति की जानकारी ली गई। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, कुटुंबा के प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रभूषण गुप्ता, अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।