औरंगाबाद में राजद के अभय कुशवाहा ने भाजपा के सुशील सिंह को बड़े अंतर हराया

औरंगाबाद(मनोज शर्मा)। औरंगाबाद संसदीय सीट पर राजद के अभय कुमार सिन्हा ने लगातार तीन बार के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह को 79,111 मतों से पराजित किया।

अभय कुमार सिन्हा को 4,65,567 मत जबकि सुशील कुमार सिंह को 3,86,456 वोट मिले। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी सुनेश कुमार 20309 स्थान पर रहे। इस सीट पर 22,627 लोगों ने नोटा का बटन दाबाया।

मतगणना समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने अभय कुमार सिन्हा को जीत का प्रमाण पत्र दिया। जीत के बाद समर्थकों ने फूल-माला से लाद दिया। समर्थकों ने जीत पर नारे लगाए।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुशील कुमार सिंह ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद को 70 हजार 552 मतों से पराजित किया था। सुशील कुमार सिंह को चार लाख 27 हजार 721 मत और उपेंद्र प्रसाद को तीन लाख 57 हजार 169 मत मिले थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नोटा को 22 हजार 424 वोट मिले थे।

इधर में राजद की जीत पर आइएनडीआइए गठबंधन के समर्थकों में खुशी की लहर है। औरंगाबाद से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर ने अभय कुशवाहा की जीत पर प्रसन्नता जाहिर की है। भाकपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य इरफान अहमद फातमी ने औरंगाबाद में भाजपा की हार पर जिले के अमन पसन्द जनता को बधाई दी है। अभय कुशवाहा को इरफान ने बधाई देते हुए बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *