औरंगाबाद, रफीगंज व हसपुरा में जदयू कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रुप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

औरंगाबाद/रफीगंज/हसपुरा(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद शहर के वार्ड नं.-13 में जदयू कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया।

इस दौरान मुख्य प्रवक्ता राजीव मोहन पटवर्धन, प्रदेश मीडिया संवाद प्रभारी सुनील सहाय, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, महासचिव विजय चंद्रवंशी, सिकन्दर प्रताप सिंह, नगर अध्यक्षा शमा परवीन, शमीमा खातुन, देव प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह, विजय दास, राजू गुप्ता, महासचिव अवधेश बाबु, अमित गुप्ता, राजकुमार लहरी, छोटु, चांद एवं अन्य ने यशस्वी मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। बीमारु राज्य बिहार को समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

रफीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन को विकास दिवस के रुप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष राजा राम चंद्रबंशी ने की जबकि संचालन सरपंच प्रतिनिधि राकेश उर्फ पिंटू कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने केक काट कर आपस में मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूर्व मुखिया सह जदयू के जिला महासचिव विजय विश्वकर्मा एवं प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्तिक शर्मा, शिक्षक धनेश्वर सिंह, ऋषिकेश कुमार, किशोरी वर्मा, दीप नारायण सिंह, मनोज कुमार, देवनारायण साव, विक्रम कुमार यादव, संजीव कुमार, सुदर्शन प्रसाद, महेंद्र, उपेंद्र, प्रेमचंद वर्मा ,प्रभा देवी, बिजेंद्र मेहता, विश्वनाथ प्रसाद, विनोद वर्मा, प्रदीप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मदन शर्मा, अशोक कुमार, विकास कुमार, सहदेव, लालदेव सिंह, विजय विश्वकर्मा, मुख्तार सिंह, विकास सिंह, अनिल सिंह, जयराम चंद्रवंशी, जगन्नाथ चंद्रवंशी, नेमनारायण सिंह, प्रिंस सिंह चैहान, युवा नेता, बंटी सिंह, अजय सिंह, नीतीश सिंह, रितेश सिंह, ज्वाला सिंह, गोलू सिंह, सचिन चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे। हसपुरा में भी जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का 70वां जन्मदिन मनाया।

हसपुरा बाजार स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन विकास दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अरूण प्रसाद सिंह ने की जबकि संचालन करते हुए प्रियदर्शी महिपाल सिंह ने नीतीश कुमार के जन्मदिन का बखान किया। इस मौके पर पार्टी के वरीय नेता सुमित्रानंदन पंत, उपाध्यक्ष रामजीत सिंह, जयकृष्ण पटेल, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, डाॅ.देवलाल पासवान, रूपेश कुमार, रामजीत राम, शहनाज मिन्हाज, जयप्रकाश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बढ़ते बिहार का गुण गान किया। पंचायती राज में पिछड़ा, अति पिछडा, महिला सहित अन्य वर्गो के आरक्षण, बिहार को ऊंचाई पर ले जाना, बिहारी किसी के उपर बोझ नहीं है, आदि पर चर्चा हुई