औरंगाबाद में अब हल्की हवाओं से भी होगा सर्दी अहसास, खुले स्थानों पर सुबह-शाम महसूस होने लगा ठंड

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो) । मौसम बदल रहा है। अब हल्की हवा में भी ठंड का एहसास होगा।

नदी, तालाब और अन्य खुले स्थानों के आस पास ठंड का एहसास अधिक होगा। पूर्वी हवा का प्रवाह धीरे-धीरे अधिक हो रहा है। हवा भी ठंड का एहसास करा रही है। सुबह शाम तापमान में गिरावट के कारण हवाएं ठंड का एहसास करा रही हैं।

शाम को हवाएं ठंडक दे रही हैं। नदी के आस पास वाले खुले इलाके में ठंड का असर कुछ अधिक दिखाई दे रहा है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इस दौरान सुबह शाम चलने वाली हवाओं से ठंड का एहसास हो रहा है।