अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, दो चालक गिरफ्तार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के पौथु थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंझौली मोड़ के पास अवैध रूप से चोरी के बालू लदे दो ट्रैक्टर को बरामद कर दोनों चालको को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि अवैध बालू लादकर दो ट्रैक्टर रफीगंज तरफ जा रहा है। पुलिस बल को देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से कूदकर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। दोनों चालक का नाम पता पूछा गया तो एक ने जम्होर थाना के कल्याणपुर गांव निवासी महेंद्र पासवान एवं दूसरे ने फेसर थाना के पड़रिया गांव निवासी विकास कुमार पाल बताया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध रूप से नदी से बालू चुराकर बेचने के आरोप में दोनो को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा को दी गयी है। मामलें में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।