अवैध हथियारों का सौदागर गिरफ्तार, हथियार व दर्जनों जिंदा कारतूस बरामद

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद पुलिस ने एक अवैध हथियारों के सौदागर को लोडेड देषी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी विकास सुमार सिंह मदनपुर थाना के उचैली गांव का निवासी है, जो वर्तमान में औरंगाबाद नगर थाना के बैजनाथ बिगहा में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध लोडेड देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 7.62 एमएम का 15, 7.62 एमएम का 76, 12 बोर की दो गोली, कुछ जिंदा कारतूस, एक उजले रंग की अपाची मोटरसाईकिल एवं एक मोबाईल बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना बाइपास में ओवरब्रिज के पास एक होटल के सामने से पकड़ा है। पुलिस के समक्ष उसने स्वीकार किया कि उसने यह हथियार अरवल जिले के मेहंदिया थाना के माख निवासी राम प्रकाश शर्मा से ढाई-तीन माह पहले प्राप्त किया था।

इसी हथियार को एक व्यक्ति से बिक्री करने के लिए होटल के सामने उसका इंतजार कर रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करते हुए अग्नेयास्त्र बरामद कर लिया। पुलिस के छापेमारी दल में औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार, नगर थाना के पुमनि. गुफरान अली एवं सशस्त्र बल शामिल थें।