जाने-डेनमार्क में पानी के जहाज से कैसे लापता हुआ औरंगाबाद का युवक, क्या कर रहे विदेश मंत्री

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज ब्यूरो)। मदनपुर प्रखंड के वार गांव निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता का पुत्र रजत कुमार पिछलें 27 जनवरी से लापता है। परिजन हर स्तर पर खोजबीन में लगे है लेकिन कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

इसे लेकर राजद नेता व जिला पार्षद शंकर यादवेंदु ने औरंगाबाद जिला प्रशासन तथा सरकार से खोजबीन में मदद की अपील की है। उन्होंने बताया कि युवक के पिता प्रदीप कुमार गुप्ता रामगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते है जबकि उनका पुत्र रजत कुमार डेनमार्क में मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। वह एक जहाज पर सिंगापुर से हांगकांग जा रहा था। 26 जनवरी को आखरी बार उसकी परिजनों से बात हुई थी। बाद में सूचना आई कि वह लापता है। इसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी उम्र 27 है। पिछले साल 14 नंवबर से वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत था।

परिजन प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा चुके है। इस बीच रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह को लापता के संबध में लिखित सूचना दे चुके है। डिप्टी कमिश्नर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दे चुके है लेकिन अब तक रजत कुमार की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। आखिर लोगों की आंखों के सामने वह कैसे लापता हो गया। परिजन काफी चितिंत है, उन्हें अनहोनी की भी आशंका है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनके दादा बिंदा गुप्ता वार गांव में ही साधारण होटल चला कर परिवार की आर्थिक मदद करते है। परिजनों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से विशेष फरियाद कर जल्द से जल्द घर वापस लाने की गुहार लगाई है।