जाने-SP Office के बाहर महिला ने कैसे खाया Poison, फिर हुआ क्या?

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर शनिवार को एक महिला द्वारा आत्महत्या का प्रयास कर सनसनी मचा दी।

महिला के जहर खाने के तत्काल बाद वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है। महिला की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कड़सारा निवासी इंदु देवी के रुप में की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि महिला ने पिछले महीने 10 फरवरी को दहेज उत्पीड़न का मामला रफीगंज थाना में दर्ज कराया था।

Exclusive

कांड संख्या- 55/21 महिला ने अपने पति और ससुर सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बना रखा है। कहा कि पर्यवेक्षण में मामले को सत्य करार दिया गया है। इस मामले में दो अभियुक्त न्यायालय से जमानत पर है जबकि महिला के पति को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामलें में पुलिस पर कार्रवाई नही करने का आरोप लगाते हुए महिला ने जहर खा लिया। उन्होने कहा कि मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लेने के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नही करने का आरोप लगाना बेबुनियाद है।