एचओपीसी ने श्राद्ध कर्म के लिए दी परिजनों को सहायता

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ओबरा प्रखंड के तेजपुरा गांव निवासी श्री पासवान(65वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। छः माह पहले उनकी पत्नी का भी निधन हुआ था।

श्री पासवान के निधन के बाद परिजन आर्थिक संकट झेल रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर लोजपा(रामविलास) के प्रदेश उपाधयक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने अपने सामाजिक संगठन हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के कार्यकर्ताओं को संस्था के मानवीय पहल राहत के तहत उचित श्राद्ध कर्म हेतु घर तक सामग्री भेजवाई। हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्यों ने परिजनों को घर जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।

डॉ. चंद्रा ने श्री पासवान के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौक़े पर चिंटू मिश्रा, सिक्कू राय, प्रभु सोनी, मो. विक्की, रणधीर यादव, सनोज कुमार एवं चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।