17-18 मई तक औरंगाबाद में लू-हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना प्रबल : डॉ. अनूप चौबे

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मौसम की मौजूदा स्थिति और संख्यात्मक विश्लेषण के अनुसार शुष्क पश्चिमी हवाओ का प्रवाह राज्य के दक्षिण पश्चिम बिहार के अधिकांश हिस्सों मे 17 से 18 मई तक जारी रहेगा।

इसके परिणाम स्वरूप औरंगाबाद जिले मे लू की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है।

यह जानकारी सिरिस स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने दी।