पूर्व मंत्री रामाधार सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन   

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लकवा के शिकार होने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत औरंगाबाद के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री रहे रामाधार सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए शहर के अदरी नदी तट पर स्थित सूर्य मंदिर एवं भगवान भोलेनाथ के मंदिर में मंगलवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा पूजा एवं हवन किया गया।

पूजा-हवन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने किया। इस दौरान विशेष रूप से अर्पण देने के लिए 7 ब्राह्मणों द्वारा पूजन व हवन कार्यक्रम का मंगलाचरण किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि रामाधार सिंह के अस्वस्थ होने से औरंगाबाद के लोग चिंतित हैं। उपस्थित सभी लोगों ने हवन में आहुति दी एवं ईश्वर से प्रार्थना किया कि श्री सिंह जी शीघ्र स्वस्थ होकर अपने विधानसभा क्षेत्र में लौटे एवं क्षेत्र के विकास के लिए काम करें। कहा कि पूर्व मंत्री रामाधार सिंह औरंगाबाद भारतीय जनता पार्टी के स्तंभ रहे हैं एवं बिहार के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। औरंगाबाद में उन्होंने युग पुरुष के रूप में कार्य किया है एवं विकास में उनका बड़ा योगदान रहा है। उनके अस्वस्थ होने की सूचना से औरंगाबाद की जनता दु:खी है। लोग चाहते हैं कि वे स्वस्थ होकर पुनः क्षेत्र में लोगों के सेवा कार्य के लिए आये। उनका कार्यकर्ताओं एवं जनता से जुड़ाव रहा है।इसलिए उनके अस्वस्थ होने से सभी पीड़ित हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता रामकेवल सिंह, रामकरण सिंह, अनिल गुप्ता, उज्ज्वल कुमार, चंद्रेश सिंह, संजय गुप्ता, इंद्रदेव यादव, सुनील कुमार शर्मा, शिवनंदन पांडेय, जयनंदन पांडेय, रईस आजम खां उर्फ छोटन खान, फारूक अंसारी, विजय मेहता, प्रकाश सोलंकी, रामरतन प्रसाद, कौशल सिंह, पिंटू, रामरूप सिंह, विनय कुमार पप्पू, विनोद शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, चंदन सिंह, दुर्गा सिंह, नरेश राम, रघुनाथ राम, अनिल सिंह, नागेंद्र सिंह, डबलू मिश्रा, बाबा रोशन मिश्रा, विनय मिश्रा, रवि मिश्रा, मुन्ना सिंह, राजकुमार सिंह, भोला सिंह, नित्यानंद तिवारी, धीरज सोलंकी, नूतन सिंह, सत्येंद्र पासवान, सुनील सिंह, रवि रंजन पांडेय, रंजीत शर्मा, अविनाश कुमार, रामानुज पांडेय, योगेंद्र सिंह, टुना प्रसाद गुप्ता, अनिल गोस्वामी, रामाश्रय पांडेय, कृष्णा गुप्ता एवं मनोज सिंह आदि शामिल थे।