सीड मल्टीप्लेक्सन फार्म में हुई फसलों की कटाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ओबरा स्थित सरकारी बीज मल्टीप्लेक्सन फार्म में पूर्व में श्री विधि से ट्रांसप्लांट लिए गए धान की फसलों की कटाई की गई।

http://डीडीसी ने किया मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण

यहां दो सौ पचास स्क्वायर मीटर के प्लॉट में धान की कटाई की गई तथा दोनों प्लॉट के धान के फसल के वेट को मेजर किया गया। पूरे फार्म पर विभाग से प्राप्त ब्रीडर सीड नीलम किस्म की फसल की खेती की गई थी। फार्म से तैयार फाउंडेशन सीड अब बिहार राज्य बीज वितरण निगम लिमिटेड को भेजा जाएगा।

विदित हो कि इस धान की फसल के ट्रांसप्लांटेशन की शुरुआत ओबरा में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा की गयी थी। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार, दाऊदनगर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, ओबरा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार तथा कृषक गण उपस्थित थे।