औरंगाबाद के हर्ष राज पुरु बने बिहार क्रिकेट अंडर-19 शाहाबाद जोनल टीम के कप्तान, खेलप्रेमियों ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा राज्य के सभी 8 जोन से खिलाड़ियों के चयन के लिए अंडर-19 जोनल ट्रायल लेने के बाद शाहाबाद जोनल टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टीम में औरंगाबाद जिले के देव के क्रिकेट खिलाड़ी हर्ष राज पुरु को शाहाबाद जोनल टीम अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है।

हर्षराज पुरु पूर्व में भी बिहार-19 में खेल चुके है। इन्हें शाहाबाद जोनल के कप्तान बनाये जाने पर देव और औरंगाबाद के लोगो में हर्ष है। लोगों ने कहा कि हर्ष राज पुरु के अंदर क्रिकेट का जज्बा है। वही देव निवासी भाजपा के जिला मंत्री आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पुरु के अंदर काफी प्रतिभा है। आने वाले समय मे पुरु बिहार ही नही देश का नाम रौशन करेगा।

हर्ष राज पुरु को कप्तान बनाये जाने पर औरंगाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार रवि, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह सचिव डॉ. अंजनी कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, भगवान श्री सूर्य नारायण इंटर महाविद्यालय देव के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह एवं भाजपा के जिला मंत्री आलोक कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि हर्ष राज पुरु बिहार का चमकता सितारा है। हम सब को भरोसा है कि जल्द ही वह अपने प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में भी जगह बनाने में सफल हो सकेगा।