रफीगंज बाजार से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज पुलिस ने स्थानीय बाजार में स्टेशन के पास खरीदारी करने के दौरान एक हार्डकोर नक्सली को धर दबोंचा।

https://liveindianews18.in/three-criminals-arrested-in-the-murder-case-of-the-district-president-of-jdus-a-backward-cell/

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हार्डकोर नक्सली लक्ष्मण यादव को रफीगंज स्टेशन के पास बाजार में खरीदारी करते हुए देखा गया है। सूचना पर रफीगंज थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता सशस्त्र बलों के साथ तत्काल रफीगंज स्टेशन पहुंचे तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे सशस्त्र बलों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होने बताया कि हार्डकोर नक्सली को भादवि की धारा-25(1-बी)ए, 26 आर्म्स एक्ट, 16, 18, 18(ए), 18(बी) एवं 20 यूएपी एक्ट के तहत रफीगंज थाना में दर्ज कांड संख्या-316/20 पुलिस हार्डकोर नक्सली की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गिरफ्तार नक्सली लक्ष्मण यादव गया जले के आंती थाना के तिनेरी गांव का निवासी है। उस पर गया जले के आंती थाना में कांड संख्या-02/2004 एवं रफीगंज थाना में कांड संख्या-64/19 भी पहले से दर्ज है। छापेमारी दल में रफीगंज थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, पुअनि भगवान सिंह एवं पुसअनि अजय कुमार सिंह शामिल थे।