सड़क दुर्घटना में दादी की मौत, पोती घायल, मुआवजें की मांग को ले सड़क जाम

ओबरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर ओबरा थाना क्षेत्र में महथू के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसें में दादी की मौत हो गई जबकि पोती गंभीर रुप से घायल हो गई।

https://liveindianews18.in/woman-commits-suicide-by-hanging/

मृतका 70 वर्षीया देवमुनि कुंवर जम्होर थाना के चिचमी गांव निवासी संतोष कुमार की मां है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह अपनी पोती काजल कुमारी के साथ अनाज लेने जियादीपुर के डीलर सुदामा प्रसाद के यहां जा रही थी। इसी दौरान महथू के पास बोलेरो के चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पोती गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल पोती का ओबरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही ओबरा थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंहा, अवर निरीक्षक शम्भू शरण सदल बल मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष के समझाने के बाद भी लोग मुआवजा की मांग को लेकर जाम पर डटे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि आश्वासन के बाद भी अधिकारियों द्वारा मुआवजा देने में कोताही बरती जाती है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा तय मुआवजा राशि दी जाएगी। जाम करने से समस्या का समाधान नही होता। फिर भी जाम कर रहे प्रदर्शनकरियो ने बात नही मानी। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियो को दी। वरीय पदाधिकारियो ने बीडीओ राजू कुमार को जाम हटवाने को कहा। इसके बाद बीडीओ राजू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। बीडीओ एवं थानाध्यक्ष केे समझाने और सरकारी मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने के आश्वासन पर जाम हटा। सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतारें लगी। आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।