प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दादी प्रकाशमणि का मनाया पूण्य स्मृति दिवस

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मदनपुर शाखा में गुरुवार को दादी प्रकाशमणि जी का पन्द्रहवीं पूण्य स्मृति दिवस धुमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मदनपुर की संचालिका ब्रह्मा कुमारी प्रियंका बहन ने की।

संचालिका प्रियंका बहन ने बताई कि दादी प्रकाशमणि जी ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दुसरी मुख्य प्रशासिका रही थी।इन्का जन्म 1922 को हैदराबाद सींध में हुआ था,उन्होंने 1969 से 2007तक इस संस्था का दायित्व संभाला।एक छोटे से वृक्ष की भांति संस्था को पूरे विश्व में वटवृक्ष की भांति फैलाया।दादी का व्यक्तित्व बिल्कुल साधारण था।

कोई भी दादी से मिलते तो उन्हें अपनी माँ का अनुभव होता था चाहे कोई जाति ,धर्म का व्यक्ति हो सभी को एक समान अपनापन का अनुभव होता था।संस्थान की सेवा करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने संस्था का अपना परामर्शक सदस्य बनाया तथा सात शांति पदक से सम्मानित किया।इनकी सेवाओं को देखकर मोहनलाल सुखाड़िया युनिवर्सिटी उदयपुर ने दादी को डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि औरंगाबाद नगरपरिषद के चेयरमैन उदय गुप्ता,मदनपुर भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक प्रदुम्न कुमार, मदनपुर पैक्स अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह रहे।इन्होंने दादी के प्रति अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धाजंलि अर्पित किये।इस अवसर पर करुणेश पाण्डेय,साँव कला के मुखिया चंपा देवी,मनोज जी,संजय जी,धनंजय जी,बंसत जी,विवेक जी,अर्जुन जी,धर्मशीला देवी, निलम देवी,सींधु देवी, गुड़िया देवी, कौशल्या बहन,रुबी बहन,विभा कुमारी, आदि दर्जनों भाई बहनें उपस्थित रहे।