पर्यावरण दिवस पर सरकारी अधिकारियों ने लगाए पौधे

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। विश्व पर्यावरण दिवस पर औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार, डीआरडीए के निदेशक बालमुकुंद प्रसाद एवं अन्य अधिकारियों ने जिला समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर अन्य सभी प्रखंडों में जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस क्रम में सदर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार द्वारा इब्राहिमपुर पंचायत में वृक्षारोपण किया गया। वही कुटुंबा प्रखंड के कुटुंबा गढ़ पर कार्यक्रम पदाधिकारी कुटुंबा, प्रमुख एवं मुखिया द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसी प्रकार ओबरा प्रखंड में अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना द्वारा पौधारोपण किया गया।

मदनपुर प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण किया गया। देव प्रखंड के बेढ़नी पंचायत में कार्यक्रम पदाधिकारी एवं मुखिया द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी, हसपुरा एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों द्वारा अमझर शरीफ के कब्रिस्तान में पौधारोपण किया गया। दाउदनगर प्रखंड के शमशेर नगर में मोहम्मदपुर मिडिल स्कूल से लेकर कब्रिस्तान तक पौधारोपण का किया गया। नबीनगर प्रखंड परिसर में बीडीओ ओम राजपूत एवं कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी, बारुण मधुकर कुमार द्वारा बारुण प्रखंड के भोपतपुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।