एसपी के निर्देश पर मदनपुर थाना परिसर में हुई गुंडों की परेड

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर थाना परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका के निर्देश पर मदनपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने जेल से छूटकर बाहर आए अपराधियों का गुंडा परेड कराया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के गुंडा पंजी नामित 8 व्यक्ति मौजूद हुए जिनका परेड लिया गया।

उनसे वर्तमान गतिविधियों के बारे जानकारी ली। सही से रहने का निर्देश दिया गया। कहा कि गुंडा पंजी में नामित सभी व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है।