गोह की रामायणी राय बिहार टॉपर व तीसरे बिहार टॉपर में गोह की ही प्रज्ञा कुमारी

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के दाउदनर स्थित पटेल हाई स्कूल के छात्रा रामायणी राय बिहार टॉपर बनी हैं। उन्हें कुल 500 में 487 नंबर प्राप्त हुए हैं। रामायणी को 97 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। रामायणी राय गोह मुख्यालय के न्यू एरिया निवासी डॉ जितेंद्र कुमार भोला की पुत्री है। वे गया जिले के नगवा (फतेहपुर) पशु अस्पताल में पशुपालन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं वही रामायणी राय की माता गोह स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

आगे जनर्लिस्ट बनना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ गुरुजनों को दिया। वही थर्ड टॉपर गोह प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाजार वर्मा की छात्रा प्रज्ञा कुमारी बनी है जिनका कुल 500 में 485 नम्बर मिले है। प्रज्ञा कुमारी गोह प्रखंड के बाजार वर्मा गांव निवासी सुनील कुमार की पुत्री है।वे किसान है जबकि प्रज्ञा के माता संगीता कुमारी गृहणी है। प्रज्ञा पढ़ लिख कर डॉक्टर बनना चाहती है उनकी माता संगीता देवी कुमारी ने बताया कि प्रज्ञा प्रत्येक दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती है प्रज्ञा ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ केवीएम क्लासेस की शिक्षक कुंदन कुमार एवं राहुल कुमार को दिया है।

साथ ही बिहार टॉपर में नवम स्थान पर गोह मुख्यालय निवासी राजीव कुमार विधार्थी के पुत्री तृप्ति राज है उन्होंने 500 में 479 नम्बर लाकर बिहार के टॉपर लिस्ट में शामिल हुए हैं उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने पिता राजीव कुमार विद्यार्थी के साथ माता साधना कुमारी को दी है। तृप्ति के पिता राजीव कुमार विद्यार्थी हसामपुर पैक्स अध्यक्ष है। जबकि माता साधना कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है माता ने बताया कि बेटी प्रत्येक दिन 10 से 11 घंटे पढ़ाई करती है।