हादसे में घायल युवक से मिले गोह के विधायक, दिया मदद का भरोसा

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह के बंदेया थाना क्षेत्र में बंदेया मुख्य सड़क पर पिछले शनिवार को नील गाय के चपेट में आने से पुरुषोतम यादव के घायल होने की सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि झोंकी यादव के साथ गोह के राजद विधायक भीम कुमार सिंह पंचान बिगहा गांव पहुंचे।

घायल पुरुषोतम यादव से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने पुरुषोतन के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना ईश्वर से की।

कहा कि जब भी मेरी मदद की जरूरत पड़े, हमे बताइएगा। मैं गोह विधानसभा के लोगो की सेवा हमेशा करने को लेकर तैयार हूं।