प्रेमी से शादी की जिद पूरी करने पर अड़ गई प्रेमिका, काट ली हाथ की नस

औरंगाबाद(लाईव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के टिकरी मुहल्ले में प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमिका द्वारा नस काट कर खुदकुषी का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।

बताया जाता है कि प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों के मना करने पर उसने अपने हाथ की नस काट ली। यह सब तब हुआ जब परिजनों ने मुहल्ले के एक लड़के साथ लड़की को गुफ्तगू करते देख लिया और फिर प्रेमी की जमकर पिटाई भी कर दी। गौरतलब है कि लड़का और लड़की के बीच पिछले एक महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे से शादी करने को राजी हैं, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन लड़की की शादी उस लड़के से करने से इंकार कर रहे हैं।

वहीं लड़के की लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा पिटाई किए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव और मारपीट भी हुई लेकिन इतना सब होने के बाद भी लड़की अपनी जिद पर अड़ी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस टिकरी मुहल्ला पहुंची और लड़की को लेकर थाने आई है। एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि फिलहाल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।