पुलिस सप्ताह के दौरान सामान्य ज्ञान व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। सदर प्रखंड में फेसर थाना द्वारा गुरुवार को पुलिस सप्ताह के दौरान पेंटिंग व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बाल विवाह, शराबबंदी, दहेज उन्मूलन ओर कोविड-19 जैसे विषय पर प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में फेसर थाना क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नीतीश कुमार ने प्रथम, उज्ज्वल तिवारी ने द्वितीय और कौशल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में कंचन कुमारी ने प्रथम स्थान, संगीत कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा सुजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फेसर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा। 22 फरवरी से शुरू हुआ पुलिस सप्ताह 27 तक चलेगा। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं एवं पौधा रोपण भी है।