ट्रक पर भूसें में छिपाकर यूपी के बलिया ले जाया जा रहा था 5 करोड़ का गांजा, नारकोटिक्स विभाग व अम्बा पुलिस ने किया बरामद, दो अंर्तराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। नारकोटिक्स विभाग और औरंगाबाद के अम्बा थाना की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में भूसा में छिपाकर गांजा ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है।

गांजे की खेप लेकर जा रहे ट्रक को एनएच-139 पर अम्बा थाना क्षेत्र में संडा के पास से पकड़ा गया है। ट्रक से 5 क्विंटल गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई है। मामले में दो अंर्तराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गांजे को उत्तर प्रदेश के बलिया ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत 5 करोड़ आंकी जा रही है।

अम्बा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने सूचना दी कि झारखंड से गांजें की एक बड़ी खेप को ट्रक से कही ले जाने की उन्हे गुप्त सूचना मिली है। यह भी सूचना मिली है कि गांजे की खेप से लदा ट्रक एनएच-139 के रास्ते अम्बा थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है। इस सूचना पर अम्बा पुलिस ने नारकोटिक्स विभाग की टीम के साथ संयुक्त अभियान शुरु किया। अभियान के तहत अम्बा थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर जगह-जगह संदिग्ध लग रहे ट्रकों को रोक कर जांच और छानबीन शुरू की गई। इसी दौरान संडा के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोक कर तालाशी ली गई तो ट्रक में गांजे की खेप पकड़ी गई।

गांजा बरामद होते ही ट्रक को जब्त कर अम्बा थाना लाया गया। ट्रक पर भूसें में गांजें की बड़ी खेप छिपाई गई थी। ट्रक से 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की खेप की कीमत 5 करोड़ आंकी जा रही है। मामले में दो अंर्तराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होने ट्रक में झारखंड के एक स्थान से गांजे की खेप लोड की थी। गांजे की खेप को वें उत्तर प्रदेश के बलिया लेकर जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान प्रभावित होने की आशंका की वजह से वें गांजे की खेप की लोडिंग के स्थान और तस्करों का नाम सार्वजनिक नही कर रहे है। मामले में गांजा तस्करों का एक बड़ा नेटवर्क पुलिस के रडार पर है। शीघ्र ही गांजा तस्करी का एक बड़ा नेक्सस पकड़ा जा सकता है। पुलिस इस नेक्सस के पीछे पड़ी है।