औरंगाबाद में गैंगरेप : ग्रेजुएशन की छात्रा को गांव से दिन दहाड़े उठाया, बेहोश कर पांच गुंडों ने बनाया हवस का शिकार

औरंगाबाद (लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां एक 19 वर्षीय ग्रेजुएशन की छात्रा से 5 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं पांचों दरिंदो ने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की। लेकिन ऐन समय पर पुलिस के पहुंचने के कारण वह भाग निकले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं दो अपराधी भाग निकले।

घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार लड़की अपने पड़ोसी के घर जा रही थी तभी गांव के ही 5 लड़के आये और मुंह पर स्प्रे किया जिससे लड़की बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दरिंदे लड़की को सुनसान जगह पर एक कमरे में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की चीखती चिल्लाती रही मगर दरिंदो ने उसपर जरा भी दया नहीं दिखाई।

हैवानियत भरी इस घटना को अंजाम देने के बाद पांचों उसे हत्या की नीयत से गाड़ी में लेकर जा रहे थे तभी मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने लड़की को बेसुध अवस्था में देखा और गाड़ी का पीछा कर रुकवाया। लड़की से जब पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी भागने में कामयाब रहे।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची महिला थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इधर आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)