एनवाइके के तत्वावधान में निकला फ्रीडम रन-2.0

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को फ्रीडम रन-2.0 का आयोजन शहर के महाराणा प्रताप चैक से गेट स्कूल खेल मैदान तक किया गया।

फ्रीडम रन 2.0 में जिले के सभी प्रखंडों से 75 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद राजन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, सिंहा कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी भीम बहादुर सिंह, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव दीपक कुमार, महानिदेशक के नामित सदस्य राहुल कुमार, वार्ड सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, छोटू चैधरी, विकास कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हुए।

आगत अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी हेमंत कुमार मथुरिया ने शॉल देकर किया। नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक नवीन कुमार ने उपस्थित युवाओं को फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज की शपथ दिलवाई। इसके बाद राष्ट्रगान किया गया। रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं को बताया कि नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के पर फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया जाना काफी सराहनीय है। उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन 30 मिनट फिटनेस को अपने जीवन में शामिल करने के लिए आह्वान किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी आजादी का अमृत महोत्सव पर अपने-अपने विचार प्रकट किए। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की गई। इसके फलस्वरूप मुख्य अतिथि राजन सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर फ्रीडम रन 2.0 को रवाना किया गया। सभी युवा अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह के साथ भारत माता की जय, फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज, वंदे मातरम आदि नारों के साथ दौड़ लगाते हुए गेट स्कूल खेल मैदान तक पहुंचे। कार्यक्रम में अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह बारुण प्रखंड के समाजसेवी संजीत कुमार मेहता, राष्ट्रीय युवा कोर सौरभ सिंह चैहान, प्रयाग कुमार, खुशबू कुमारी, सत्या वर्मा, नीतू कुमारी, अनूप कुमार, अंकित कुमार एवं सभी प्रखंडों के राष्ट्रीय युवा कोर उपस्थित रहे। सभी युवा कोर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। मंच का संचालन नवीन कुमार ने किया एवं अंत में जिला युवा अधिकारी हेमन्त कुमार मथुरिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।